28 अक्तूबर को सोलन ज़िला के प्रवास पर होंगे मुख्यमंत्री

Others Politics Solan

Dnewsnetwork

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 28 अक्तूबर, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू 28 अक्तूबर, 2025 को दोपहर 12.15 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 12.45 बजे मिनी स्टेडियम ममलीग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बशील तथा वन विश्राम गृह सायरी घाट का लोकार्पण करेंगे।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू तत्पश्चात मिनी स्टेडियम ममलीग में ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल ममलीग की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत ममलीग के मिनी स्टेडियम में एक जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे।

Latest News