25 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पावर हाउस रोड, पुलिस चौकी सपरून एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News