23 व 24 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 23 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 23 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक निचला थाना, धर्मपुर, थाना इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक मैसर्ज़ अल्पला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

24 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 24 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 24 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.00 बजे सांय 05.00 बजे तक पोल्ट्री फार्म, रूद्राक्ष फिजियोथैरेपी, डिग्री कॉलेज गेट के ऑपोज़िट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News