23 जुलाई को होगा सिक्योरिटी गार्ड्स के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन – राजेश मैहता

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

22 जुलाई– जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 150 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 23 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर मे सुबह साढे 10 बजे से किया जाएगा जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या 10$2 पास होगी तथा मासिक मानदेय 12 हजार 5 सौ रूपये से लेकर 16 हजार तक होगा।
उन्होने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 से0मी0 एवं वजन 56 केजी होना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि 21-37 आयुवर्ग के उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 23 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। इस कैम्पस में केवल पुरूष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
उन्होने उम्मीदवारो से आग्रह करते हुए कहा कि बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों को ध्यान मे रखकर सभी उमीदवार उचित तरिके से मास्क पहनकर आये तथा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए उचित दुरी बनाकर रखे।


News Archives

Latest News