214 ग्राम चरस बरामद 2 गिरफ्तार

Crime Sirmaur

Dnewsnetwork

जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 214 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी योगेश रोल्टा की जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम रात के समय रामपुरघाट स्थित शराब ठेके के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गोन्दपुर की ओर से रामपुरघाट की तरफ भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रामपुरघाट शराब ठेके के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद बताए गए नंबर की मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम उबेद पुत्र सहीद निवासी गांव पश्चिमी लकपेड़ा, तहसील मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष बताया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम असलम पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला घुटईयाबाद, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), उम्र 26 वर्ष बताया।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में छिपाए गए लिफाफे से बत्ती के आकार की 214 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 20, 29, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

News Archives

Latest News