DNN धर्मशाला 26 नवम्बर। साईं इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आज क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह केदौरान अधीक्षक डाकघर धर्मशाला सुरेन्द्र पाल शर्मा द्वारा मैक्लॉडगंज और बीड पर पिक्टोरिअल कलेक्शन का विमोचन किया गया । पिक्टोरिअल कलेक्शन पर जानकारी देते हुए अधीक्षक ने बताया कि यह एक पोस्ट मार्क किसी पर्यटक/ धार्मिक/ ऐतिहासिक यामहत्वपूर्ण स्थान या चीज़ को उजागर करने वाली प्रतिकृति अथवा तस्वीर दिखाता है । इसी आधार पर तैयार किये गये विशेष कलेक्शनों(मैक्लॉडगंज और बीड) का विमोचन किया गया Iइस अवसर पर कमल शर्मा सहायक अधक्षक, तेजस्वी महाजन निरीक्षक, मधु सुदन (वरिष्ट डाक टिकट संग्रहक) रिजुल गिल (डाकटिकट संग्रहक) व अकांक्षा सूद / कार्यालय सहायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Continue Reading