19 जून को बिजली बंद

Himachal News
DNN धर्मशाला
16 जून।  विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 19 जून को 11 के.वी घरोह फीडर के आवश्यक रख-रखाव और मुरम्मत कार्य के चलते गांव घरोह, शिवनगर, गढ़, लाझणि, झिकड़, डुगला, मैटी, भितलु, दियाड़ा, ओडर, कलियाड़ा, नगंपट्टी बंडी, स्वाला और साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित  रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News