Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर, 2026 को विद्युत लाइनों के आवश्यक कार्य एवं 11 केवी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को दोपहर 12ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक 11 केवी बड़ोग फीडर के अंतर्गत आने वाले अंाजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बारा तथा कोरौ कैंथड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, 11 केवी रबौन फीडर के अंतर्गत पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देऊघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व 2, एससीईआरटी, रबौन तथा वशिष्ठ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उक्त अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है। खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।














