14 जनवरी से बढ़ेंगी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सख्ती

Others Politics Shimla

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अब सूबे की जयराम सरकार गंभीर नज़र आ रही है। दरसल राज्य में बुधवार को एकाएक 1800 से भी ज़्यादा मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोविड 19 स्थिति को देखते हुए सुबे में पाबंदियों को और सख्त करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की यह चिंता का विषय है हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लिहाजा अब नियमों को और सख्ती से लागू किया जा सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होने जा रही है जिसके बाद बंदिशों में और किस तरह से सख्ती करनी है इस बाबत भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोरोना की ताजा स्थिति पर चर्चा होगी ।

Latest News