सोलन शहर के इन क्षेत्रों मे 2 दिन नहीं रहेगी बिजली जानिए क्या है वजह

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

20 जून। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला फोरलेन कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 21 जून, 2022 को प्रातः 08.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक डेढ़घराट, परोथा, मही, आईपीएच दोलग, गलाई, शन्हेच, कधार और चिला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 22 जून, 2022 को प्रातः 08.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक अमोद रिजोट तथा आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News