DNN दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में अग्रणी वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रखकर अपने सभी संगठन जैसे सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई को विशेष रुप से नई जिम्मेदारियों सौंपी गई और प्रत्येक बूथ पर को 5-5 पदाधिकारी नियुक्त कर लोगों की समस्याओं को सुनने व उन्हें हल करने के लिए प्रत्येक संभव प्रयास किए जाएं। बैठक में सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई और नई जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बसों से संबंधित समस्याएं बताई और रोष व्यक्त किया गया कि सरकारी बसों में किराया मनमर्ज़ी से लिया जा रहा है। विभिन्न विभागों में अधिकतम पद खाली पड़े हैं उनको भरने बारे चर्चा की गई। उन्होंने कहाकि सड़कों की खस्ताहाल है जो कि भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाती है। बैठक में ब्लॉक समिति की अध्यक्षा नीलम रघुवंशी,उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, महासचिव भीम ठाकुर, बीडीसी विमला वर्मा,देवकली गौतम,निर्मला देवी,सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय ठाकुर,सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,सुरेंद्र वर्मा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमलेश शर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री गुप्ता,तारा देवी,चंपा देवी,रतनलाल शर्मा,कृष्ण चौहान,नेरु लाल,गोपाल लाल,सोहनलाल,राकेश, कैलाशचंद,दिलीप सिंह,युवा कांग्रेस में नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चौहान,गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष, महासचिव विनोद ठाकुर,महेंद्र गोयल, उमादत्त,ललित कुमार,नीरज,दिलीप चंदेल,नरेश कुमार,प्रीतम,बाबू राम सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।