डीएनएन मंडी
मंडी जिला में बेटे के साथ बाइक पर अपने घर लौट रही एक मां की टै्रक्टर की टक्कर के कारण मौत हो गई। हादसा विक्टोरिया पुल के समीप हुआ। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ट्रैक्टर व चालक तक पहुंची। चालक राकेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पुष्पा देवी (45) निवासी मट अपनी बेटी के घर गई हुई थी। रात करीब सवा दस बजे पुष्पा अपने बेटे के साथ बाइक पर घर वापस आ रही थी। विक्टोरिया पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पुष्पा देवी के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
