प्लास्टर करते हुए टूटी बांस से बनी पैड, एक की मौत 

Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

25 फरवरी। धर्मपुर के साथ लगते गांव कंडा के समीप भवन में प्लास्टर करते समय बांस  बनाई गई पैड टूट गई।  इस कारण कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया, जहां पर एक मजदूर को चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक मजदूर को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर कर दिया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।जानकारी के अनुसार थाना कसौली चौकी  गढ़खल के तहत हुड़ंग(कंडा) गांव में निवासी गांव हुड़ंग, कंडा ने अपने मकान में प्लास्टर कार्य लगाया हुआ था।  गुरुवार को यहां पर मिस्त्री व मजदूर बांस की पैड लगाकर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक लगाई गई बांस की पैड टूट गई और कार्य कर रहे दो मजदूर जिनमे 35 वर्षीय राम दयाल निवासी गांव कोल डाकघर कोट व 39 वर्षीय मंशा राम निवासी गांव गंदोल डाकघर कंडा गिर गए। पैड से गिरकर दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में तुरंत दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। यहां पर चिकित्स्कों ने एक को मृत घोषित कर दिया व एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया है।

इस मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया मामला दर्ज किया जा रहा है और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

News Archives

Latest News