DNN सोलन
23 दिसम्बर को सोलन में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं सोलन पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक यहां की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीड होते है व कार्यकर्ताओं में पन्ना प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से जोश भरा जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधायक विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों से कुछ सीखे तभी वह कामयाब हो सकते है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य को अनाप शनाप बयानबाजी से कुछ नहीं होने वाला। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि फेरबदल से प्रदेश का हित होता है तो मंत्रिमंडल में फेरबदल भी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की झोली में चारों सीटे आए उसकी तैयारियों में लगे है। उसी मकसद को पूरा करने के लिए पन्ना प्रमुख्य सम्मेंलन आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। जयराम ठाकुर ने बताया कि सोलन में आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा भाग लेगे यदि संभव हुआ तो कोई अन्य केन्द्रीय नेता भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
