हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

30 दिसम्बर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

सुक्खू ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हीरा बा का आज तड़के निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

Latest News