DNN सोलन
13 अक्तूबर उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलधिकारी नालागढ़, महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत नालागढ़ साहित्य कला मंच द्वारा एसडीएम कार्यालय नालागढ़ के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उपमंडल निर्वाचन अधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस कवि सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ लोकतंत्र के महत्व के बारे में जागरुक करना है। उन्होंने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की।
कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया। कवि सम्मेलन में नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम ने कहा कि नालागढ़ साहित्य कला मंच, संस्कृतिक, कला एवं साहित्य के प्रति समर्पित एक संस्था है जो समाज के प्रति अपना दायित्व निभा रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार अदित बंसल ने अपनी कविता ‘अपना जमीर मत करना दान, इमानदारी से करना मतदान, न रिश्ता देखो, न जाति देखो, न पड़ोसी देखो, ना साथी देखो, योग्य उम्मीदवार का रखना मानञ कविता के माध्यम से आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार व सहायक निर्वाचन अधिकारी नालागढ़ निशा आजाद, खंड विकास अधिकारी व स्वीप के नोडल अधिकारी गौरव धीमान कवि हरिराम धीमान, सुमति सिंघल, रणजोध सिंह, विजयलक्ष्मी, प्रमोद कुमार, जगदीश भारद्वाज तथा जसविंदर सिंह सहितअन्य मणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।














