स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यय किए जा रहे 3009 करोड़ रुपए-डाॅ. सैजल

Kasauli Others Politics

DNN कसौली
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2020-21 में 3009 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत मसूलखाना में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि राज्य में हिमकेयर, आयुष्मान भारत तथा सहारा जैसी जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में गत 03 वर्षों में 76 हजार लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि पंचायती राज स्थाओं के माध्यम ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की राह निकलती है। लोकतन्त्र के इस आधारभूत ढांचे के माध्यम से ही गांव-गांव का संतुलित विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का विशेष महत्व है और हिमाचल के विकास को जन सुलभ बनाने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भाजपा के कार्यकाल में किया गया है और इसी के परिणामस्वरूप आज महिलाएं राज्य के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
आयुष मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधियों को बधाई देते आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जंगेशू को शीघ्र खोला जाएगा। उन्होंने स्थानीय माता के मन्दिर तक संपर्क सड़क के कार्य को पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।
जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जिला परिषद निधि के प्रथम बजट से 03 लाख रुपए की राशि निचला शिलु के रास्ते के लिए प्रदान की जाएगी।


इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, बीडीसी सदस्य शांता तोमर, नगर परिषद परवाणु के पार्षद रंजीत ठाकुर, ग्राम पंचायत चम्मो के प्रधान गुलशन, ग्राम पंचायत जंगेशू की प्रधान व्यासा देवी, उप प्रधान राजेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर के उप प्रधान विपिन गुप्ता, पूर्व बीडीसी सदस्य करनैल सिंह, ग्राम पचंायत टकसाल के पूर्व प्रधान अमरनाथ शर्मा, भाजयुमो के जिला सचिव विक्रम शर्मा, मदन लाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता राजेश गर्ग, पंचायती राज संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *