सोलन व्यापार मंडल के एक बार फिर प्रधान बने कुशल जेठी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

सोलन व्यापार मंडल (Solan Vyapar Mandal) के एक बार फिर कुशल जेठी प्रधान बन गए हैं । रविवार को सोलन के एक निजी होटल में व्यापार मंडल सोलन के चुनाव चुनाव अधिकारी मनोज गुजराल की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से कुशल जेठी को दोबारा से व्यापार मंडल सोलन का प्रधान बनाया गया है , जबकि विनय शर्मा को उप प्रधान पंकज वर्मा को महासचिव एवं प्रवीण गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।  दोबारा से प्रधान बनने के बाद कुशल जेठी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह व्यापारियों की हितों के लिए कार्य करेंगे और किसी भी जरूरत पड़ने पर पूरी कार्यकारिणी व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी । उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी 108 एम्बुलेंस सर्विस से भी तेज सेवा देने के लिए व्यापारियों के साथ रहेगी और मात्र एक दूरभाष पर कार्यकारिणी का कोई ना कोई सदस्य व्यापारियों के पास मदद के लिए पहुंचेगी।

 

Latest News