सोलन में 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Others Solan
DNN शिमला
10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक दोलग, प्रोंथा, ढेडघराट, मानी, सन्हेच, नेरी, मनसर, सलोगड़ा, ब्रुरी, चम्बाघाट, गुरूद्वारा चम्बाघाट एवं आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

Latest News