DNN सोलन
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के पास से 3.55 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि एक सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने अजय कुमार निवासी आदर्श नगर उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया ।













