सोलन में एक कमरे में लगी आग लाखों का नुकसान

Crime Solan

DNN सोलन, 1 दिसंबर।

सोलन के सपरून (Saproon) क्षेत्र में एक घर में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटना वीरवार सुबह घटित हुई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग सोलन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली की टीम के पहुंचने से पहले ही कमरे के अंदर रखा अधिकतर सामान राख हो गया।
आग सुबाथू रोड पर स्थित पारस वर्मा के घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी। आग लगने के कारण कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया । अग्निशमन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची व कुछ ही देरी मे  आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे के अंदर रखा सारा सामान जलकर रख हो गया। जिस समय घर में जब आग लगी तब उस वक़्त घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घरवालों व दमकल केंद्र को इसकी सूचना दी।
इस सम्बंध में अगिनशमन अधिकारी कमल जीत जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही विभाग को सूचना मिली वे टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाया गया गया । उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही सड़क से घर दूर होने की वजह से आग पर काबू पाने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने बताया की प्रथमदृष्टि में आग शॉट सर्किट होने की वजह से लगी है ऐसा लग रहा है।

News Archives

Latest News