सोलन पुलिस ने 6.82 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला के युवक को किया गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

Crime Solan

Dnewsnetwork सोलन, 20 अक्टूबर। जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के बाद मामले में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक किया गाड़ी को रोककर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार युवक के कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान तरुण शर्मा (30) निवासी गांव एवं डाकघर कोटखाई, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित गाड़ी को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा की ओर से नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के संबंध में यह जानकारी जारी की गई है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Latest News