सोलन पुलिस ने अमृतसर से की हैरोइन सप्लायरों की गिरफ्तारी

Crime Himachal News Solan
सोलन, 12 मार्च
सोलन पुलिस द्वारा हैरोइन तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले सोलन पुलिस ने दो युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था और इन युवकों से पूछताछ के बाद पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जोकि इन दोनों को हैरोइन सप्लाई कर रहा था। इस मामले की जांच को आगे बढ़ते हुए पुलिस ने अब इसमें दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की है।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इन तीनों आरोपियों का संपर्क अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ है और डिटेल खंगालने पर करीब 10 लाख रुपए का लेन-देन उनके बैंक खातों से हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी जारी है।
एस.पी सोलन गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले जिला पुलिस की स्पेशल टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि विनय कुमार व अमित कुमार नामक दो युवक काफी मात्रा में हैरोइन लेकर चण्डीगढ़ से सोलन की तरफ आ रहे है तथा चिटटा को ये लोग सोलन शहर में नौजवानों को बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने उपरोक्त दोनों युवकों अमित कुमार निवासी जिला शिमला व विनय कुमार निवासी कण्डाघाट जिला को क़रीब 14 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया तथा उनके द्वारा नशे की खेप के लिए प्रयोग किए गए 2 वाहनों को भी जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया और दोनों आरोपी 5 दिन तक पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमित को शिमला पुलिस द्वारा भी चिट्टे के केस में गिरफ़्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों से की गई तफ़तीश पर ज्ञात हुआ कि ये दोनों अपने दोस्त अंकुश ठाकुर जो जिरकपुर पंजाब में फलैट में रहता है से चिट्टा लाए थे, जिस पर उक्त अभियोग में पिछले कल आरोपी अंकुश ठाकुर निवासी जिरकपुर को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा जिरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। जोकि चिट्टे का एक बड़ा सप्लायर है जिसके ख़िलाफ़ 100 ग्राम चिट्टा तस्करी का मुक़दमा पंजाब के खरड़ थाने में दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया तो खुलासा हुआ कि इसके नेटवर्क के अन्य दो आरोपियों जिनसे ये हैरोइन ख़रीदता था की पहचान की गई। जिन्हें पकड़ने के लिए सोलन की टीम पंजाब के लिए रवाना हुई और दोनों आरोपियों अजय पाल सिंह निवासी अमृतसर पंजाब उम्र 29 वर्ष व जगजीत सिंह निवासी अमृतसर पंजाब उम्र 28 वर्ष को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया गया कि इस मामले में गिरफ्तार से पहले तीन आरोपियों ने उक्त दोनों युवकों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करके हैरोइन खरीदा था। इन दोनों आरोपियों के बैंक एकाउंट्स में 10 लाख रुपए से ज़्यादा के संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाए गए हैं। आरोपी अजय पाल सिंह हैरोइन का एक बहुत बड़ा सप्लायर है जिसके ख़िलाफ़ भी 100 ग्राम चिट्टा तस्करी का मुक़दमा पंजाब के खरड़ थाने में दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News