सोलन पुलिस का एक कर्मचारी सस्पेंड तीन लाइन हाजिर

Others Solan

DNN सोलन

26 मई। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में सोलन के एसपी गौरव सिंह ने एक पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। जबकि तीन अन्य लाइन हाजिर किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार एस.पी सोलन गौरव सिंह चुनाव को देखते हुए निरीक्षण के लिए विभिन्न समय पर निकल जाते है। ऐसे ही बीती रात एसपी सोलन में सोलन शहर में पुलिस कर्मचारियों के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में कोताही पाई और मामले की जांच की आदेश दिए। इसके बाद एक कांस्टेबल व तीन अन्य को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा वैसे तो यह विभागीय मामला है और रूटिंग करवाई है।

Latest News