सोलन कॉलेज में मांगों को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Others Solan
DNN सोलन
सोलन कॉलेज में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य तौर पर लाइब्रेरी न खोलने को लेकर छात्रों को आ रही कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य कई मुद्दे भी ज्ञापन में उठाए गए हैं। एसएफआई का मानना  है कि महाविद्यालय के अंदर परीक्षा आने में कुछ ही समय बाकी है और लाइब्रेरी खुली न होने की वजह से छात्रों को पढ़ने में कठिनाई आती है। इसलिए एसएफआई मांग करती है कि लाइब्रेरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुचारू रूप से खोला जाए। इसकी के साथ साथ  ठंड बड़ने के बावजूद भी लाइब्रेरी में किसी भी तरह के हीटिंग सिस्टम कि सुविधा नहीं दी गई है। एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय  को बने हुए 60 साल से ज्यादा का समय हो गया है । जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय  होने के बावजूद भी यहां पर ना तो अभी तक छात्रों  के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और ना ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है ।
महाविद्यालय के अंदर पानी कि न तो सुचारू रूप से व्यवस्था है और कूलर भी बंद पड़े हुए है । एसएफआई ने प्रचार्या से अपील की है कि आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें।  इस मौके पर राहुल,शिवानी, संजय श्रेया ,रिशु,अंकित, रोहित, रितिक, सनी, तरुण ,गुंजन ,अंकिता,पारुल, अनु,सिमरन सहित 25 छात्र शामिल रहे।

News Archives

Latest News