DNN सोलन
9 नवंबर सोलन के एक व्यक्ति के साथ गुजरात की एक फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुरेश सूद नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुरेश सूद निवासी सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि किसके साथ अमृत दास गुप्ता की गुजरात स्थित कंपनी ने अपने एमसीजी में इसको सीएसए बनाने के नाम पर इसके साथ 151000 रुपए की धोखाधड़ी की है। कंपनी ने इसे सीएसए बनाने के लिए 151000 रुपए मांगे थे, लेकिन बाद में इसके यह पैसे इसे नहीं लौटाए गए। जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।















