सोनिया गांधी से धनीराम शांडिल की मुलाकात प्रदेश के नेताओं के कान हुए खड़े

Himachal News National/International Politics

DNN नई दिल्ली
सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के कान भी खड़े हो गए है। आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शांडिल की इस मुलाकात ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीति गर्म कर दी है। कांग्रेस में अगले चेहरे को लेकर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है ऐसे में बेदाग छवि के विधायक धनीराम शांडिल को लेकर कांग्रेस पंजाब के बाद हिमाचल में भी प्रयोग कर सकती है। शांडिल ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शांडिल ने सोनिया गांधी को हिमाचाली टोपी व शाल दी। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

इस दौरान शांडिल ने प्रदेश में हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत का भरोसा दिया। सोनिया गांधी ने शांडिल को सलाह दी कि सभी लोग मिलकर 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ें और कांग्रेस की नीतियों को संदेश हर घर पहुंचाएं। सोनिया व शांडिल की मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं। गौर रहे कि शांडिल की केंद्रीय कांग्रेस हाइकमान में जबरदस्त पकड़ है। शांडिल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी संजय दत्त की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही नेता हिमाचल मे कांग्रेस को लगतार मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। शांडिल अभी तक सभी चुनाव जीते है और वे साफ छवि के नेता है।

News Archives

Latest News