सुलह वासियों से विधानसभा अध्यक्ष ने मित्र मिलन समारोह में किया संवाद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

31 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने गत रात्रि दून विधानसभा के बाग बनिया में सुलह वासियों से मित्र मिलन समारोह में संवाद किया। इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के विश्वास को आधार बनाकर प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया है और हिमाचल देश को विकास की राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि बीबीएन देश का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है यहां फार्मा उद्योगों की पूरे विश्व में अपनी पहचान है। बीबीएन में लगे उद्योगों से प्रदेश के लोगों को रोजगार मिल रहे हैं और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी उद्योगों का योगदान मिल रहा है।विधानसभा अध्यक्ष ने सुलह वासियों से कहा कि आप अपने कर्म क्षेत्र में है और देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर सुलह विधानसभा क्षेत्र के उद्योगों में लगे कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में रोशन लाल एंड पार्टी, चंबा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा नालागढ़ रीना शर्मा, अजय  रांगड़ा, प्रिंस अवस्थी, चंद्रशेखर, अवतार सिंह सैनी, विवेक कुमार, राकेश जरियाल, संदीप परमार, पवन धीमान सहित भारी संख्या में सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
.0.

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *