सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला
रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहे और सभी ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें बधाई दी।

Latest News