सीएम करेंगे सूखे की स्थिति की समीक्षा

Mandi Others

DNN मंडी

31 मार्च। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर मंडी जिला में आवश्कता से कम बारिश होने के चलते उपजी सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा के लिए पंडोह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे पहली अप्रैल को सुबह 11 बजे पंडोह पहुंचेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंडोह में बीबीएमबी के विश्राम गृह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग की मुख्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
बता दें, इसके उपरांत मुख्यमंत्री मंडी शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे । उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस मंडी में होगा।

Latest News