सतपाल सत्ती ने करंट से झुलसे सतनाम का हाल जाना, आर्थिक सहायता भी दी

Others Una
DNN ऊना
28 मई। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया और उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना। सत्ती ने करंट से झुलसे लोअर बढ़ेडा निवासी सतनाम का कुशलक्षेम भी पूछा और उनके परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. निखिल सहोड़, जिप सदस्य अशोक धीमान, विनय शर्मा, खामोश जैतिक भी उपस्थित रहे।
इसके बाद सतपाल सिंह सत्ती ने आग की चपेट में आई मध्यप्रदेश की एक महिला को भी आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि दोनों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व अस्पताल प्रशासन मरीजों का उपचार कर रहा है, जिसमें दवाईयां सहित अन्य चीजें दी जा रही है, लेकिन कुछ सामान की खरीददारी के लिए पैसों की जरूरत होती है। दोनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें आर्थिक सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय हर किसी को मदद करनी चाहिए।
करंट लगने से झुलसे सतनाम की मदद के लिए जिला प्रशासन ऊना भी आगे आया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए की मदद दी गई है। प्रशासन आगे भी परिवार की भरपूर सहायता का प्रयास करेगा।

News Archives

Latest News