शिमला में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम 

Crime Shimla
Dnewsnetwork
शिमला में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना ढली में सूचना प्राप्त हुई कि भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना हुई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना ढली की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की गई।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक अपनी पत्नी एवं एक वर्षीय बच्चे के साथ निवास करता था। घटना के समय उसकी पत्नी एवं बच्चा किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने मृतक को फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु आईजीएमसी शिमला भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द दिया गया।
प्रारंभिक जांच के दौरान किसी भी परिजन द्वारा कोई संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। मामले में मृत्यु के कारणों की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही धारा 194 BNSS के अंतर्गत जारी है।

News Archives

Latest News