विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

7 अप्रैल । सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उपमंडल -1 ई0 शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल-1 के अन्तर्गत आने वाले ऋषिकेश फीडर में टहनियों की कांट, छांट के कार्य के कारण 11 केवी ऋषिकेश फीडर में रामपुरा, खंसरा, मंडी मानवा, लोअर भराड़ी, तन्यौर, कोहिना, बैहना जट्ठा, ऋषिकेश, बैरी दडोल, शेरू, धरारसानी, छत, कोठी, समलेटा इत्यादि में 9 अप्रैल को 10 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मौसम व परिस्थितियों के अनुसार शट डाउन  मे बदलाव किया जा सकता है।

Latest News