DNN सोलन
21 नवम्बर ।मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग गत दिवस नालागढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे तथा उन्होंने गत सायं नालागढ़ डिग्री काॅलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में नालागढ़ तथा दून विधानसभा की इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका कुलहरी ने बताया कि 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों के मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इस अवसर पर पुलीस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, निर्वाचन अधिकारी नालागढ़, महेंद्र पाल गुर्जर, निर्वाचन अधिकारी दून, नरेंद्र आहलूवालिया सहित निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।















