मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहली अप्रैल को गाड़ागुसैणी में

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

31 मार्च। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहली अप्रैल को सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे । अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2.50 बजे गाड़ागुसैणी में खौली से रेशण सड़क, उठाउ पेयजल योजना मथयाणी, उठाउ पेयजल योजना खोली व नेहरा-शेलडनाला-थाचाधार-रामपुर सड़क का उद्घाटन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ागुसैणी तथा गाड़ागुसैणी-थनवाड़ी-थट्टा सड़क पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे।
उसके उपरांत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गाड़ागुसैणी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे तथा उसके बाद शिमला रवाना हो जायेंगे ।

Latest News