महिला की जेसीबी से टकराकर मौत, बाइक पर जा रही थी बहन के घर

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

02 अक्तूबर। जिला के घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बड़ोग गांव निवासी 43 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक निहारी कस्बे के पास निहारी-बरठीं सड़क पर शनिवार सुबह यह हादसा पेश आया। बड़ोग गांव की 43 वर्षीय रेखा देवी अपने पड़ोसी युवक की बाइक पर अपनी बहन के घर दून जा रही थी। इसी दौरान निहारी के समीप जेसीबी से पास लेते वक्त अचानक ही बाइक असंतुलित हो गई। इससे महिला बाइक से गिर गई और उसका सिर जेसीबी से टक्करा गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Latest News