महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी

Politics Solan

Dnewsnetwork

सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की पहली बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सुभाष वरमानी की अध्यक्षता में सोलन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में पांचो ब्लॉकों के अध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष, एचपीएसआईडीसी के चेयरमैन अनुराग शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, किसान कांग्रेस सेल के प्रदेशाध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर,कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी व सदस्‍य मौजूद थे, इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनहित के कार्यों को ग्रास रूट लेवल तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई।

बैठक से पूर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ोग के नजदीक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में आगामी त्योहारों के सीजन में महंगाई का असर और अधिक देखने को मिल सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Latest News