DNN नई दिल्ली
अंडमान के बाद अरुणाचल प्रदेश की धरती गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। अरुणाचल में में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला भूकंप सुबह करीब 10:31 बजे 5.7 तीव्रता का आया। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में रहा। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।














