भाजपा ने दिया चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका

Politics Shimla

DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने में भाजपा कामयाब हुई है। बुधवार को कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांगड़ा जिला के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा शामिल हैं। दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा पवन काजल को बीते कल ही हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया गया था। भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता से 6-6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Latest News