बिना लाइसेंस आतिशबाजी व पटाखे बेचने पर पाबंदी- एसडीएम

Himachal News Mandi Others
DNN मंडी
19 अक्तूबर। दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कोटली शहरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान को छोडक़र अन्य स्थानों पर बिना लाइसेंसे के आतिशबाजी व पटाखे बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। यह जानकारी एसडीएम कोटली रमेश कटोच ने बुधवार को दी। कोटली बाजार में आग इत्यादि की घटना न घटित हो इसको ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किये गए हैं, ताकि शहरी इलाके में भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटित हो।
उन्होने बताया कि कोटली में लाइसेंस प्राप्त करने वालों को पटाखे व आतिशबाजी बेचने की अनुमति रहेगी। इसके लिए संबंधित विक्रेता तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर 22 अक्तूबर से पहले एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस व चिन्हित स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिना अनुमति एवं चिन्हित स्थान को छोडक़र कोई व्यक्ति आतिशबाजी व पटाखे इत्यादि शहर में विक्रय करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तीसरे दिन चार उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

मंडी, 19 अक्तूबर। हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को मंडी जिले में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी ने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से जयराम ठाकुर, बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से इन्द्र सिंह गांधी तथा कांगे्रेस पार्टी से प्रकाश चैधरी और मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार मेजर खेम सिंह ठाकुरने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
अब नामांकन पत्र 20, 21 व 25 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 22 (चैथा शनिवार) और 23 व 24 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, 29 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी।

News Archives

Latest News