DNN कुल्लू
जिला कुल्लू स्थित शिम गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अत्माहत्या की है। मृतक की पहचान गीता देवी के तौर पर हुई हैं। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया की इस घटना का आभास उन्हें तब हुआ जब महिला की पांच साल कि बेटी की रोने की आवाज आई तो लोगों ने उसके घर आकर देखा। महिला ने फंदा लगाया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने घर में फंदा लगाया जिससे उसकी मौत हो गई है। यह मामला मनाली थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।