बगलैहड़ जिला परिषद वार्ड में उदय प्रताप सिंह राणा को दादा-दादी की तरह आशीर्वाद

Others Politics Solan

– दादा दादी भी इसी वार्ड से जीते थे जिला परिषद का चुनाव

Dnewsnetwork

सोलन। बगलैहड़ जिला परिषद वार्ड नंबर-17 से चुनाव मैदान में उतरे ऊर्जावान युवा उदय प्रताप सिंह राणा को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे उदय प्रताप सिंह राणा की मृदुभाषी शैली और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार उनके दादा अजायब सिंह राणा और दादी ने इस वार्ड की जनता की सेवा करते हुए विकास कार्यों को नई दिशा दी थी, उसी परंपरा को अब उदय प्रताप सिंह राणा आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 में अजायब सिंह राणा जिला परिषद सदस्य चुने गए थे। अपने कार्यकाल 2010 से 2015 के दौरान उन्होंने बगलैहड़ वार्ड में विकास की नई इबारत लिखी थी। सड़क, पेयजल, शिक्षा और ग्रामीण सुविधाओं को मजबूत करने में उनके योगदान को आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है।
इसके बाद वर्ष 2015 में उनकी धर्मपत्नी ने जिला परिषद सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और जनसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाया। अब उदय प्रताप सिंह राणा को भी क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि राणा परिवार हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है और यही कारण है कि आज भी लोगों का भरोसा इस परिवार पर कायम है। युवा होने के बावजूद उदय प्रताप सिंह राणा लगातार लोगों के बीच सक्रिय हैं और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठा रहे हैं।

News Archives

Latest News