पेंटिंग के जरिए दिखेगी संस्कृति की झलक , Solan में बन रही है पेंटिंग

Education Others Religious Solan

DNN सोलन
शहर के पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर अब लोगों को पेंटिंग के जरिए स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए फाइन आट्र्स के सोलन महाविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा यहां पर पेंटिंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 10 छात्र यहां की दिवार पर स्थानीय संस्कृति को रंग देने में लग गए है।

जानकारी के अनुसार अभी तक शहर के माल रोड पर गल्र्स स्कूल के नीचे लोगों को ठोडा नृत्य की कलाकृतियों की झलक देने को मिलती है। इसे पर्यटन विभाग ने बनवाया था। अब इसके बाद शहर के पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर बने फुटपाथ के ऊपर की दिवार पर कलाकृतियां बनाने का कार्य शुरू किया गया है। फाइन आट्र्स के छात्र इन पेंटिंगों को बना रहे है। यहां पर रंगों के माध्यम से स्थानीय संस्कृत व इतिहास को दर्शाने का कार्य शुरू किया गया है। रविवार से यहां पर करीब 10 छात्र इस कार्य में जुट गए है। इन छात्रों ने बताया कि प्रशासन की इजाजत के बाद यहां पर विभिन्न कलाकृतियों को बनाया जा रहा है।

News Archives

Latest News