पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime Shimla

Dnewsnetwork

शिमला पुलिस ने एक आरोपी को 1.115 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिहं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना देहा की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने नैना कैंची बलग रोड के पास नाकाबंदी की थी। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति राजेश कुमार निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास मौजूद बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की गहन जांच की जा रही है।

Latest News