पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार 3 ASI व कांस्टेबल सस्पेंड

Crime Solan

Dnewsnetwork
सोलन, 2 अप्रैल : सोलन जिला के परवाणू पुलिस के 4 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई एसपी सोलन ने की है। सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मचारियों में 3 एएसआई व एक कांस्टेबल शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक सामने आई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया, जिसके चलते आरोपी भागने में सफल रहा। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसपी ने तुरंत प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। सोलन जिला की परवाणू पुलिस में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के साथ-साथ ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की विभागीय जांच जारी है और यदि आगे और कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जोकि साथ लगने राज्यों में उसकी तलाश कर रही है।

News Archives

Latest News