पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

26 अक्तूबर। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय बैठक कक्ष में जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला न्यायावादी कुल्लू एन.एस. चौहान, डा. अनु शर्मा, डा. राजेश कुमार, डा. अमित कुमार उपस्थित रहेा।
बैठक में डा. विकास रूसतगी के भुंतर स्थित हरीहर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में ज्वाईन करने, पतलीकूहल स्थित गौतम अस्पताल की रिन्यूवल, आरएच कुल्लू के पिछली तरफ आशीष अस्पताल के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए आए आवेदन, भानु अस्पताल कलैहली द्वारा पुरानी मशीन को वापिस करने तथा इसी अस्पताल के लिए नई कलर डोपलर अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने की अनुमति प्रदान करने सहित अन्य मुददों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Latest News