DNN सोलन
20 नंबवर। सोलन में एंटी नाकोटिक टास्क फोर्स शिमला की टीम ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक व्यक्ति से 2 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नाकोटिक टास्क फोर्स शिमला की टीम परवाणू की तरफ से धर्मपुर की तरफ जाने वाली गाडियों को रोककर चैक कर रही थी। तो पंजाब रोडवेज की को भी चैक करने के लिए रोका गया तो चैक करने पर बस की सीट पर बैठे अमर निवासी शिमला के पास से कुल 2 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस नेमामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















