नाहन में हाथी की कब्र के समीप ट्रक के नीचे आई बाइक, बाल-बाल बचे 2 युवक

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

28 सितंबर। जिला मुख्यालय नाहन के हाथी की कब्र के समीप शिमला हाइवे पर मंगलवार देर दोपहर एक बाइक ट्रक के नीचे आई। गनीमत यह रही है कि हादसे में बाइक पर सवार 2 युवकों की जान बाल-बाल बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बाइक शिमला सड़क मार्ग से नाहन के मालरोड की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रक शिमला की तरफ से आ रहा था। इसी बीच ट्रक व बाइक के बीच यह हादसा पेश आया। हादसे का क्या कारण रहा, इसको लेकर पुलिस जांच की जा रही है। फिलहाल बाइक पर सवार दोनों स्थानीय युवक सुरक्षित है, जिन्हें मामूली चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News