नाहन तहसील के निहोग के गांव में फटा बादल, फसलों को भारी नुक्सान

Others Sirmaur

DNN नाहन। सिरमौर जिला में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। नाहन तहसील के निहोग के समीप चम्यार कोराड गांव में देर शाम बादल घटने फटने की घटना पर सामने आई है, जिससे यहां भारी नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने से एक और जहां खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई खेत भी यहां भारी बारिश की भेंट चढ़ गए है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि यहां कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
बता दें कि सिरमौर जिला के अधिकतर क्षेत्रों में आज भी बारिश का क्रम लगातार जारी है। जिला में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। खासकर इस बारिश के कारण किसानों व बागवानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Latest News