Dnewsnetwork
नालागढ़। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत मियाणी वाला गांव में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। एक निजी स्कूल की बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बस के पहियों की चपेट में आ गई।
मृतका की पहचान शीला देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी गांव हटड़ा, डाकघर झझरा, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस HP12L-3752 ने मियाणी वाला के समीप महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस उसके पैरों के ऊपर से गुजर गई।
हादसे के बाद बस चालक ने महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बस चालक ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी गांव गुलाबपुरा, डाकघर पंजेहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण कार्रवाई जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।













